Friday, May 23, 2025

दलालों ने भारत में घुसाया, अलीगढ़ में बस गए सिराज-हलीमा: UP ATS ने पकड़ा, फर्जी दस्तावेजों से मियाँ-बीवी ने बनवा लिया था भारतीय पासपोर्ट

उत्तर प्रदेश ATS ने बांग्लादेश से अवैध रूप से आकर अलीगढ़ में रहने वाले एक मियां-बीवी को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिराज और हलीमा के रूप में हुई है। ये दोनों दलालों के जरिए बेनाफुल बॉर्डर पार करके भारत में घुसे। इसके बाद फर्जी कागजात से वोटर आईडी आदि बनवाकर भारतीय नागरिक बनकर रह रहे थे। इन्होंने भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया है और कई देशों क यात्रा तक कर ली है।

पूछताछ में आरोपितों ने उत्तर प्रदेश आतंक निरोधी दस्ते (UP ATS) को बताया कि भारतीय पासपोर्ट पर वे कई बार बांग्लादेश की यात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा, वे सऊदी अरब, दुबई और अन्य खाड़ी देशों की यात्रा कर चुके हैं। इसके साथ ही ATS दोनों का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।