‘आतंकियों से संबंध हैं, पूरे परिवार को मरवा दूँगा’: 1 साल तक नाबालिग हिंदू लड़की का रेप कर धमकाता रहा फैजी, निकाह-धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव; UP पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान शहर में मुस्लिम युवक मोहम्मद फैजी ने 16 साल की नाबालिग हिंदू लड़की का एक साल तक रेप किया। आरोपित फैजी पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। फैजी ने पीड़िता को इस्लाम कबूल करने का दबाव डाला और यहाँ तक कि आतंकवादियों से संबंध होने की धमकी भी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता के पिता ने मंगलवार (16 जून 2026) को सहसवान थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि आरोपित फैजी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता का कॉलेज आते-जाते समय पीछा किया करता था। पीड़िता ने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं माना।

शिकायत में बताया कि एक दिन फैजी पीड़िता का पीछा करते हुए उसके घर में घुस गया। यहाँ पीड़िता को घर में अकेला पाकर रेप किया और अश्लील वीडियो भी बनाई। तभी से आरोपित फैजी अश्लील वीडियो दिखाकर बार-बार पीड़िता से रेप करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही फैजी ने उसे वे वीडियो दिखकार इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए कहा, “इसके बाद तेरी इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। तू कहीं भी अपना चेहरा नहीं दिखा पाएगी। तुझे इस्लाम कबूल कर लेना चाहिए और मुझसे निकाह कर लेना चाहिए।”

शुरुआत में पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन जब वह मानसिक तनाव में रहने लगी तो हिम्मत जुटाकर अपने परिवार को सारी बात बताई। इसकी जानकारी लगने के बाद फैजी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने या उसके परिवार ने किसी को बताया तो वह सभी को मार डालेगा और कहा कि उसके इस्लामी आतंकवादियों से संबंध हैं।

मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन ने पुलिस थाने पहुँचकर आरोपित की गिरफ्तार की माँग की। इसके बाद सहसवान पुलिस ने मंगलवार रात 8.30 बजे के बाद FIR दर्ज की और आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद बदायूं पुलिस ने जाहिदपुर आलमपुर गाँव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपित फैजी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित फैजी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस को छात्रा के पास मिले मोबाइल फोन में आरोपित के मैसेज थे, जिनमें उसे धमकाया औऱ डराया गया था तथा उस पर इस्लाम कबूल करने और निकाह करने का भी दबाव डाला गया था।