अल्ताफ ने लव जिहाद में फँसाकर किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो: जामा मस्जिद ले जाकर निकाह का डाला दबाव, पीड़िता ने बागपत में 12 के खिलाफ दी शिकायत

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने बताया कि एक संगठित गिरोह ने उसे लव जिहाद में फँसाया फिर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बागपत के एसपी को तहरीर देकर भारत गारमेंट्स शोरूम के मालिक अल्ताफ मलिक उर्फ गुड्डू समेत 12 लोगों के खिलाफ शिकायत की है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अल्ताफ ने पहले उसके पति के माध्यम से पहचान बनाई और फिर अकेलेपन का फायदा उठाकर उसे फँसा लिया। शोरूम के ट्रायल रूम में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई और इसी दबाव में उसके साथ बलात्कार किया गया।

महिला का कहना है कि आरोपित कई बार उसे दिल्ली की जामा मस्जिद ले गए और निकाह कराने की कोशिश की। उस पर बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने और केरल भेजने तक का दबाव बनाया गया।

पीड़िता ने तहरीर में मुख्य आरोपित अल्ताफ मलिक उर्फ गुड्डू, शहजाद मलिक, नौशाद, शबनम, बाबू राणा, राजा उर्फ इखलाक, आदिल उर्फ बिल्ली, हसन, शकूर, नफीस राजा उर्फ इखलाक और इखलाक की माँ पर झाड़फूँक और ताबीज कराने का आरोप लगाया है। तहरीर में कोर्ट में ‘सेटिंग’ के दावे का भी जिक्र है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

uttar pradesh baghpat baraut news altaf malik rape blackmail forced conversion case in baghpat