बलिया में सेल्फी लेते हुए गंगा नदी में डूबे 6 लोग, सिर्फ 2 की बच पाई जान: CM योगी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार (03 मई 2026) को दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गंगा नदी पर मुंडन संस्कार के लिए आए परिवार के छह लोग गहरे पानी में डूब गए। इनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है, वहीं बाकी 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक 4 लोगों के शव को नदी में से निकाल लिया है, वही केवल एक के शव को पुलिस मछुआरों की मदद से ढूँढने में लगी हुई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “जनपद बलिया में नदी के घाट पर सेल्फी एवं रील बनाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों की पहचान 17 साल की हर्षिता, 12 साल की नंदिता, 19 साल का अर्जुन चौहान और 20 साल के अरुण चौहान की भी इस हादसे में जान गई।