हिन्दू महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियाँ करता था फारुख, सोशल मीडिया पर देता था गालियाँ: UP पुलिस ने बिजनौर से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज करने वाले फारुख को गिरफ्तार कर लिया है। फारुख हिंदू महिलाओं की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट करता था। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद फारुख को पकड़ा गया।

दरअसल, सोमवार (16 जून 2025) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में फारुख ने इंस्टाग्राम पर कई हिंदू महिलाओं की फोटो पर भद्दे कमेंट कर रखे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर आरोपित पर कार्रवाई की माँग की गई।

पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया। वायरल पोस्ट की जाँच में पता चला कि आईडी फारुख की थी। तभी नहटौर पुलिस ने आरोपित फारुख को उसके घर से दबोच लिया है। फारुख का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। फारुख पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।