उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मंगलवार (13 जनवरी 2026) देर रात गोकशी करने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनमें से एक पैरोल पर बाहर है, जबकि दूसरा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों की पहचान कला उर्फ जावेद और असगर उर्फ अग्गस है। दोनों देररात मोटरसाइकिल से गोकशी के लिए निकले थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों का पीछा किया, तो पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्ऱवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और मौके पर ही गिर पड़े। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा ऑपरेशन में पुलिस ने दोनों के पास से 2 अवैध तमंचे, .315 बोर, भारी मात्रा में जिंदा और खोखा कारतूस, नगदी, मोटरसाइकिल, मीट काटने का बका, चाकू और चापड़ सहित आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

