उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेता की शनिवार (09 मई 2026) की रात गोली मार दी गई। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सफेद टीशर्ट पहने एक व्यक्ति BJYM के नेता को गोली मार देता है। पीड़ित जब नीचे गिर जाता है, वह उसके बाद भी नहीं रुकता और उसके सिर पर एक और गोली मारकर भाग जाता है। आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिए पीछे भागते हैं, लेकिन वो फरार हो जाता है।
लखनऊ में BJYM के नेता चेतन तिवारी को ताबड़तोड़ गोलियाँ मारी गईं, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। pic.twitter.com/p6oPmGMCTa
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) May 10, 2026
पीड़ित BJYM नेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान 35 साल चेतन तिवारी के रूप में हुई है। जो बाजारखला थानाक्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके में फोटो स्टूडियो की दुकान चलाता है और BJYM का सक्रिय कार्यकर्ता भी है।
वहीं पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित की पहचान 25 साल के वैभव बाजपेयी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजनीतिक होर्डिंग को लेकर आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। BJYM कार्यकर्ताओं ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

