पश्चिम बंगाल में चुनावों के नतीजे सोमवार (04 मई 2026) को आने वाले हैं। इस बीच यूपी के मौलाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो नतीजों से डरा हुआ है और वो मुस्लिमों को दिमाग से काम लेने की सलाह दे रहा है औऱ कह रहा है कि इससे तुम शेर से बच जाओगे। यहाँ मौलाना ने ‘शेर’ सीएम योगी को कहा है और कहता है कि अब बंगाल का भी यूपी और बिहार जैसा अंजाम होगा।
पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले मुस्लिमों को भड़काने यूपी का मौलाना जर्जिश अंसारी पहुंचा। जर्जिश अंसारी की तकरीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दशहत में नजर आ रहा है। मौलाना कह रहा है कि मुसलमानों अब रोने का वक्त आ गया है। #bengalelection #viralvideo pic.twitter.com/Y8yP6cZtyN
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) May 3, 2026
वीडियो में मौलाना कहता है, “खून के आँसू रोने की नौबत है, कोई बहुत अच्छी नौबत नहीं है। चलिए आएँगे हम कभी औऱ पता चलेगा कि कभी फलाने जगह जलसा नहीं हो पाएगा। अब 10 बजे से पहले परमिशन नहीं मिलेगी, मस्जिद में अजान माइक से देने की जरूरत नहीं है… पता चलेगा… उस वक्त हम आपकी बस्ती में आकर जुमे के खुतबे देकर आपको मुबारकबाद पेश करेंगे।”
वह आगे कहता है, “बंगाल वालों मुबारक हो तुम्हें, यही चाहते थे औऱ यही तुम्हें मिल गया है। तो बिहार वालों का अंजाम देखकर, यूपी वालों का अंजाम देखकर… तुम थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ और हिकमत से काम लाओ। यही हिकमत तुम्हें आने वाले वक्त में शेर के जुल्मों से बचा सकती है। और शेर का नाम नहीं लूँगा, वरना जेल में चला जाऊँगा।”

