रजा ने इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने दबोचा: UP के मुरादाबाद का मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रजा चौधरी पुत्र जुम्मा अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण के अभियान के तहत की है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से संभल जिले का रहने वाला रजा चौधरी इंस्टाग्राम पर ‘razarostar295’ नाम के अकाउंट से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक कमेंट करता था। इस संदर्भ में हिंदू परिषद के जिले प्रचार प्रमुख अवतार राणा ने शिकायत दर्ज कराई।

अवतार राणा ने 12 जनवरी 2026 को थाना डिलारी में आरोपित पर धार्मिक भावनाएँ आत करने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को बीएनएस की धारा 170, धारा 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर लिया।