उत्तर प्रदेश पुलिस ने गोकशी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। गाजियाबाद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 7 गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। गो-तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर घायल भी हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से गो-तस्कर से जुड़े उपकरण और हथियार बरामद किए हैं।
गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस और गोकशों के बीच शनिवार (25 अक्टूबर2025) को मुठभेड़ हो गई। मुरादनगर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में आरोपित हनीफ के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं कॉम्बिंग में इकरार और हबीब को भी गिरफ्तार कर लिया।
तीनों आरोपितों ने बताया कि उन्होंने फरार साथी रोशन, रमजानी, अब्दुल और मेहरआलम के साथ मिलकर 8 लावारिस गाय और बछड़ों की गोकशी की थी। उन्होंने बताया कि मां स को रिजवान और मेहरआलम के जरिए दिल्ली ले जाकर मुन्ना ढकिया के यहाँ बेचा गया था। पुलिस ने आरोपितों के पास से अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक जीवित गोवंश, चार रस्सी, एक लोहे की दाव, तीन छुरी और एक गुटका बरामद किया है।
सहारनपुर में फरार गो-तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। शनिवार (25 अक्टूबर 2025) को चेंकिंग अभियान के दौरान दो बाइकसवार बदमाश को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई और एक गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी।
वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गया बदमाश गोवध अधिनियम में फरार चल रहा था। उसके पास से 1 तमंचा, .315 बोर, 1 खोका, 3 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
मुजफ्फरनगर में गो-तस्कर के खिलाफ ऑपरेशन
वहीं मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गो-तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। भोपा पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग शुरू की, जहाँ गो-तस्करी की जा रही थी। पुलिस को देखते ही गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गौकशे घायल हो गए, इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
घायल गोकशों में मंसाद और शादाब शामिल हैं। वहीं जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है और हिस्ट्रीशीटर मेहरबान फरार है। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गोवंश, दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

