न पुलिस ने कहीं की फायरिंग, न हुई किसी प्रदर्शनकारी की मौत: नोएडा बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा झूठ, UP पुलिस ने दी चेतावनी

नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी। इसमें कहा जा रहा था आंदोलन के दौरान 14 लोगों की मौत हुई है और 32 लोग घायल हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

यूपी पुलिस ने जानकारी देते हुए एक्स इसका खंडन किया है और कहा है कि नोएडा में कई जगह प्रदर्शन नहीं किया गया है। यहाँ मजदूरों ने एक जगह हिंसक प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने कहीं भी फायरिंग नहीं की है।

गलत और भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले रही है। ट्वीट में पुलिस ने कहा है कि संबंधित ट्विटर हैंडल के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने अफवाह न फैलाने और लोगों को भ्रामक सूचनाओं से बचने का आग्रह किया है।