प्रयागराज में SP नेता अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में धमाका, छत गिरने से मलबे में दबे मजदूर: 5 की मौत, 25+ घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी (SP) के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में सोमवार (23 मार्च 2026) को अमोनिया टैंक फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 5 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में आलू रखे जा रहे थे। इसी बीच अचानक अमोनिया गैस से भरे टैंक में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भयानक था कि कोल्ड स्टोर की छत गिर गई। छत के मलबे में दबने से कई मजदूर दब गए।

पुलिस ने मौके पर पहुँचेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अमोनिया गैस के रिसाव के चलते रेस्कूय करना मुश्किल हो रहा है। कोल्ड स्टोर के भीतर कई मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अब तक 5 की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें बिहार के ज्योतिष, प्रयागराज के जगदीश और दो अन्य लोग शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता अंसार अहमद का है। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर के लाइसेंस और नवीनीकरण को लेकर जाँच की जाएगी। पुलिस हादसे के पीछे की वजह की भी जाँच कर रही है।