अतीक अहमद के गुंडों ने ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जमीन हड़पने के लिए जान से मारने की दी धमकी: प्रयागराज में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (SP) के नेता और माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी उनके गुंडे एक्टिव हैं। हाल ही में अतीक अहमद और उसके साथी गुड्डू मुस्लिम के गुंडों ने प्रयागराज में बालू के ठेकेदार मोहम्मद फैस गिट्टी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित मोहम्मद फैसल ने पुलिस को गुंडों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि ये लोग उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं और बैनामा करवाने का दबाव डाल रहे हैं। फैसल ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम के करीबी अफजल, आजम और अकरम उसके लगातार धमका रहे हैं कि वह अपनी जमीन उनके नाम कर दे। जब उसने मना किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तहरीर में फैसल ने बताया कि 22 मार्च 2026 को करीब 10 बजे आरोपितों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। हालाँकि, आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुँचकर फैसल को बचाया। मोहम्मद फैसल की शिकायत पर पुलिस ने गंबीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।