उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में रविवार (18 जनवरी 2026) को मौनी अमावस्या पर तीसरा शाही स्नान है। संगम तट पर स्नान करने के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु ‘जय गंगा मैया’ के उद्घोष से आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
#WATCH | Prayagraj, UP | Devotees continue to arrive in large numbers at the Sangam Ghat to take a holy dip on the occasion of Mauni Amavasya. #MaghMela2026 pic.twitter.com/Hf9F9DHJ3T
— ANI (@ANI) January 18, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घने कोहरे में विजिबलिटी कम होने के चलते लोगों को समस्या भी झेलनी पड़ रही है। लोग परिवार से अलग हो रहे हैं। पुलिस सभी एहतियात बरतने के लिए लगातार लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कर रही है। चुंगी पर पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने के लिए बैरिकेडिंग लगाए। लेकिन भीड़ इतनी थी कि बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ती गई।
भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अक्षयवट के दर्शन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा नावों का संचालन भी बंद क दिया गया है। माघ मेले की AI, CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने अंदाजा लगाया है कि इस बार माघ मेले में 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएँगे।

