उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ एक दलित हिंदू नाबालिग युवक ने कुछ मुस्लिम युवकों पर मारपीट करने, पेशाब और थूक चटवाने और जबरन उसके माथे के तिलक को मिटाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना मिलएरिया थाना क्षेत्र के चकपीर शाह इलाके की है।
Attempt to Force-Feed Urine After Beating a #Hindu Dalit Youth in Raebareli, UP
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 30, 2026
Mob of Salman, Nadeem, Anas, Nazim, Ayan, Sufiyan, Ashraf, Mustkeem Attacks
Youth Alleges “They Wiped Off the Tilak from Forehead, Made Him Lick Spit, and Tried to Force-Feed Urine”#Extremists'… pic.twitter.com/T4NokOGg66
पीड़ित युवक के अनुसार, इलाके के ही कुछ मुस्लिम युवकों मोहम्मद सलमान, नदीम, अनस, नाजिम, अयान, सुफियान, अशरफ और मुस्तकीम ने उसे घेरकर पहले मारपीट की। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने उसके माथे से जबरन तिलक मिटाया, उस पर थूकने के लिए मजबूर किया और यहाँ तक कि उसे जबरन पेशाब पिलाने की भी कोशिश की।
पीड़ित युवक ने बताया कि वे सभी धर्म को लेकर उल्टा सीधा वीडियो बनाते थे। इसी को लेकर युवक से 27 मार्च 2026 को उनकी कहासुनी हो गई थी। युवक ने ऐसा वीडियो बनाने से मना किया था। अगले दिन 28 मार्च 2026 को उनलोगों ने उसे रास्ते में रोक कर मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने गड़ासा निकालकर मारने की भी कोशिश की, तब तक गाँव के कुछ लोग आ गए और आरोपित वहाँ से भाग निकले। युवक का कहना है कि आरोपितों ने उसे जान से मरने की धमकी देते हुए कहा है, “जिसे चाहो बता देना, तुम्हारा धर्म हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।” घटना के बाद पीड़ित ने मिलएरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
संदर्भित प्रकरण में थाना मिलएरिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं 02 नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ/विधिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। उक्त के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर का वक्तव्य – pic.twitter.com/AosqLEhRaO
— Raebareli Police (@raebarelipolice) March 30, 2026
रायबरेली पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और दो नामजद आरोपितों सलमान और अनस को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जाँच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

