उत्तर प्रदेश के रामपुर में नाजिम खान ने पप्पू बनकर विधवा हिंदू महिला से बलात्कार किया। यहाँ तक की महिला से झूठी शादी रचाई और 11 लाख रुपए भी हड़प लिए। पुलिस ने आरोपित नाजिम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले में पीड़ित विधवा महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में बताया कि नाजिम खान ने साल 2017 में विधना महिला से मिला। उसने महिला के मकान में कमरा किराए पर लिया। महिला ने बताया कि साल 2018 में नाजिम उर्फ पप्पू ने कमरे में घुसकर उसका रेप किया।
महिला ने विरोध किया तो नाजिम उर्फ पप्पू ने शादी का झाँसा दिया। नाजिम ने महिला का मकान भी बेच दिया और शाहबाद के एक गाँव में ले गया। यहाँ 10 जून 2025 को आर्य मंदिर से फर्जी शादी के दस्तावेज बनवा लिए। महिला का आरोप है कि अब नाजिम उससे मारपीट करता है।
पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि नाजिम पहले से शादीशुदा है। महिला ने नाजिम के साथ एहसान खान, इमरान खान, समी, सलमान सैय्यद बब्लू अली के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मुख्य आरोपित नाजिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बाकी पाँच आरोपित की तलाश जारी है।

