उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मोहम्मद फैज ने 9 साल और 7 साल की बच्चियों के साथ अश्लीलता की। 44 साल का मोहम्मद फैज बच्चियों के घर पर बिजली ठीक करने के बहाने से आता था और बच्चियों को गलत तरीके से छूता था। मामला तब सामने आया जब बच्चियों की टीचर उसे ‘गुड टच और बैड टच‘ का पाठ पढ़ा रही थी।
#सोनभद्र
— News1India (@News1IndiaTweet) March 24, 2026
⏩9 साल की मासूम से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला
⏩ स्थानीय इलेक्ट्रीशियन पर "बैड टच" का आरोप
⏩ ट्यूशन के दौरान बच्ची ने आपबीती बताई, खुला राज
⏩ परिजन और महिलाएं आरोपी की दुकान पर पहुंच कर गुस्साए
⏩ आरोपी को करीब 1 किमी घसीटते हुए थाने ले जाया गया
⏩ घटना का… pic.twitter.com/MpPdbh1dO9
तब बच्चियों ने रोते हुए बताया कि मोहम्मद फैज उसके साथ कई बार गलत हरकते कर चुका है। टीचर ने यह बात बच्चियों के परिजनों को बताई। गुस्साए परिजन और पड़ोसी आरोपित के दुकान पर पहुँचे और घसीटकर सड़क पर ले आकर उसे खूब पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुस्साए लोग उसे थप्पड़, लात और और जूतों से मार रहे हैं। वहीं सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया।
फिर पीड़िताओं की माँ ने अनपरा थाने पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए भेजा जाएगा।

