चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रम्प, आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई, और आपको दोबारा देखकर बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि कई साल बीत गए हैं। आपके पुनर्निर्वाचन के बाद से, हमने तीन बार फ़ोन पर बात की है, कई पत्रों का आदान-प्रदान किया है और संपर्क में रहे हैं। हमारे संयुक्त मार्गदर्शन में, चीन-अमेरिका संबंध कुल मिलाकर स्थिर रहे हैं। हमारी अलग-अलग राष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण, हम हमेशा एक-दूसरे से सहमत नहीं होते, और दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच समय-समय पर मतभेद होना सामान्य बात है…”
#WATCH | Chinese President Xi Jinping says, "President Trump, it is a great pleasure to meet you, and it feels very warm seeing you again because it's been many years. Since your re-election, we have spoken on the phone three times, exchanged several letters, and stayed in close… https://t.co/oTG42Qj8Bj pic.twitter.com/Isv2nPURCh
— ANI (@ANI) October 30, 2025
उन्होंने कहा कि हम हमेशा एक-दूसरे से सहमत नहीं रहे हैं और ये सामान्य बात है क्योंकि दो आर्थिक शक्तियों के बीच सहमति हमेशा नहीं बन सकती, लेकिन अमेरिका को पार्टनर और ‘दोस्त’ होना चाहिए।
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रेड टीमों के बीच सहमति बन गई है। आगे संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए चीन-अमेरिका बातचीत करते रहेंगे। दोनों नेताओं ने व्यापार और टैरिफ पर अपनी बैठक से पहले दक्षिण कोरिया के बुसान स्थित गिम्हे एयर बेस पर एक तस्वीर खिंचवाई।
जनवरी में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है जब दोनों नेता आमने-सामने मिल रहे हैं। रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष पहले ही कई बातों पर सहमत हो चुके हैं और ‘अब कुछ और बातों पर सहमत होंगे।’
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि “चीन के राष्ट्रपति शी काफी ‘टफ नेगोशिएटर’ हैं, यह अच्छी बात नहीं है। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। हमारे बीच हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं।”
यह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव चरम पर है। तनाव इस महीने उस वक्त और बढ़ गया, जब चीन ने रेयर मिन्रल्स समेत कई सामानों के निर्यात पर नियंत्रण लगाया और अमेरिका ने चीन को सॉफ़्टवेयर से संबंधित सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।
रॉयटर्स के मुताबिक, चीन ने रिश्तों में सुधार के लिए कुछ दिन पहले कई महीनों बाद अमेरिकी सोयाबीन का आयात किया।
दोनों नेता शनिवार तक दक्षिण कोरिया में हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के कारण निवेशक सतर्क हैं और बुसान से आने वाली खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की संभावना के बीच वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखी गई।

