हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिक्स की विशेष नीति के बात नहीं कही है जिसपर अमेरिका का विरोध है। इससे पहले ब्रिक्स देशों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान में ट्रम्प की व्यापक टैरिफ नीतियों पर निशाना साधा है।
अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर चिंता जताते हुए नेताओं ने इसे विश्व व्यापार संगठन यानी डब्लूटीओ के नियमों का उल्लंघन बताया। इन देशों ने विकासशील देशों को होने वाले नुकसान की बात भी कही।
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि अप्रैल में बढ़ाया गया अमेरिकी टैरिफ 9 जुलाई के बजाए अब 1 अगस्त से लागू होगा। ये उन देशों पर लागू होगा जिन्होंने वाशिंगटन के साथ कोई समझौता नहीं किया है। ट्रम्प ने कहा कि सोमवार (7 जुलाई 2024) दोपहर से अन्य देशों को टैरिफ पत्र भेजे जाएँगे।

