अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शेयर ट्रेडिंग को लेकर $200 का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना 45 दिनों की समय सीमा के भीतर स्टॉक ट्रेड की जानकारी न देने को लेकर लगाया गया है। इस साल यह तीसरी बार है जब उन्हें इसी नियम के उल्लंघन को लेकर दंडित किया गया है।
फरवरी में, ट्रंप ने $5 मिलियन से $25 मिलियन के माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के शेयर बेचे थे और मार्च में उन्हें फिर से खरीद लिया था।
Donald Trump bought and sold tens of millions of dollars in Microsoft and Amazon stock early this year while serving as president, missed the legal deadline to disclose it by months, and got fined $200…for the third time. Oh, and those are companies that are actively doing…
— Rep. Mike Levin (@RepMikeLevin) May 16, 2026
खास बात यह है कि ट्रंप ने 10 फरवरी को Nvidia के शेयर भी खरीदे थे, जिसके कुछ ही समय बाद Nvidia ने Meta के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। इसके चलते Nvidia के शेयरों की कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी हुई थी।
इसके अलावा Microsoft और Amazon में उनके ट्रेड पहले ही हो गए थे। इसके बाद पेंटागन ने इन कंपनियों को गोपनीय कंप्यूटिंग नेटवर्क तकनीक के ठेके दिए।
अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने अपना स्टॉक पोर्टफोलियो नहीं बेचा। यह पोर्टफोलियो एक ऐसे ट्रस्ट में रखा गया है, जिसका प्रबंधन उनके बच्चे करते हैं। यह व्यवस्था, पिछले राष्ट्रपतियों द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली ‘ब्लाइंड ट्रस्ट’ व्यवस्था से अलग है।
कॉन्ग्रेस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप और अधिकारियों के स्टॉक ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कई प्रस्ताव पेश किए जा चुके हैं। हालाँकि इसपर कार्रवाई नहीं हुई है।

