सैन्य अधिकारियों से बातचीत को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पूछा कि शिप पर कब्जा करके उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।
ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने पूछा, “हमने शिप पर कब्जा क्यों नहीं किया? हम उसका इस्तेमाल कर सकते थे। हमने उन्हें क्यों डुबोया?” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बताया गया था कि ‘उन्हें डुबोना ज़्यादा मजेदार था।’ राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस मिशन में जो सैन्य अधिकारी शामिल थे उन्हें ईरानी वॉरशिप को डुबोना ज्यादा पसंद आया।
4 मार्च 2026 को हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरान के आधुनिक युद्धपोत IRIS डेना को डुबो दिया। अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत अब तक 46 ईरानी शिप को समुद्र में डुबोने का दावा किया है।

