अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो इन दिनों चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शनिवार (23 मई 2026) को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, सुरक्षा और नई तकनीकों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान रूबियो ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया।
पीएम मोदी ने X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, श्री मार्को रूबियो का स्वागत करके मुझे खुशी हुई। हमने भारत-US व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”
Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती देने पर जोर
बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी और मार्को रूबियो की मुलाकात के दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपूर्ति शृंखला और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर खास चर्चा हुई।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने X पर बैठक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए मार्को रूबियो के साथ शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। हमने सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तौर-तरीकों पर सार्थक चर्चा की।”
Great to join @SecRubio for a meeting with Prime Minister @narendramodi. We had a productive discussion on ways to deepen U.S.-India cooperation across security, trade, and critical technologies – areas that strengthen both our nations and advance a free and open Indo-Pacific.… pic.twitter.com/0bO3d7jYTa
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 23, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों राष्ट्रों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र व खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं। भारत और अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार है।”
दिल्ली में कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मार्को रूबियो रविवार (24 मई 2026) को सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में ऊर्जा, निवेश, व्यापार, महत्वपूर्ण तकनीक और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है।
साथ ही मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान रूबियो अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस रिसेप्शन में भी हिस्सा लेंगे।

