अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को दावा किया कि ईरान के साथ चल रही उनकी शांति वार्ता लगभग पूरी हो गई है। ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और सप्ताह के अंत में मीटिंग और 1-2 दिन में शांति समझौता हो सकता है। साथ ही, उन्होंने की वह ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम जल्द ही अमेरिका ले आएँगे। ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान उन्हें यूरेनियम सौंपने को तैयार हो गया है।
ट्रंप ने एरिजोना में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “लोग पूछते हैं कि हमें ‘परमाणु धूल’ कैसे मिलेगी? हम ईरान के साथ मिलकर बड़ी संख्या में खुदाई करने वाली मशीनों की मदद से इसे हासिल करेंगे। हमें बहुत अधिक खुदाई करने वाली मशीनों की जरूरत होगी।” उन्होंने आगे कहा, “हम ईरान के साथ मिलकर जाएँगे। हम इसे प्राप्त करेंगे। हम इसे बहुत जल्द वापस अमेरिका ले आएँगे।” गौरतलब है कि ट्रंप ईरान के यूरेनियम भंडार के लिए ‘परमाणु धूल’ शब्द का प्रयोग करते हैं।
इससे पहले खबरें थीं कि ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप $20 अरब की फ्रीज की हुई ईरानी परिसंपत्तियों को जारी करने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। अब ट्रंप ने इसका भी खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान को 10 सेंट भी नहीं देने वाला है।
🇺🇸 Trump laid out his plan to remove the "nuclear dust" from Iran. pic.twitter.com/QGrFVUw7H6
— Commentary: Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) April 17, 2026
वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने डोनाल्ड ट्रंप के यूरेनियम को लेकर किए गए दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम उसके नियंत्रण में है और इसे विदेश नहीं भेजा जाएगा। बाकाई ने कहा, “ईरान का संवर्धित यूरेनियम कहीं भी हस्तांतरित नहीं किया जाएगा।”

