मोहम्मद इशाक ने सोशल मीडिया पर की हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: हिंदू संगठन के विरोध के बाद UP पुलिस ने दबोचा, लंगड़ाकर माँग रहा माफी

उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक पोस्ट ने माहौल गर्म कर दिया। शेखूपुर के एक मुस्लिम युवक ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बेहद अभद्र टिप्पणी डाल दी। पोस्ट वायरल होते ही हिंदू संगठनों में गुस्सा फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद इशाक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर कस्बे का है। यहाँ नई बस्ती के रहने वाले इशाक मोहम्मद ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपमानजनक पोस्ट की। उसकी टिप्पणी इतनी भद्दी थी कि लोगों में आक्रोश फैल गया। पोस्ट देखते ही लोग नाराज हो गए और इसे हरकत बताकर विरोध शुरू हो गया।

हिंदू संगठनों का विरोध और पुलिस एक्शन

पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठन सिविल लाइंस थाने पहुँचे। उन्होंने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने मामला गंभीर समझते हुए इशाक पर मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। संगठनों का कहना है कि युवक पहले भी ऐसी टिप्पणियाँ करता था और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था।