उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से शोषण का एक हैरान करने वाला सामने आया है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला स्थित एक प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल फैजुल्लाह अंसारी को 5 साल की बच्ची के साथ यौन दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की खबर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी पिछले काफी समय से मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। वह बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने स्कूल के शौचालय में ले जाता था और वहाँ उसके साथ गलत हरकत करता था। बच्ची को उदास देख जब घर वालों ने वजह पूछी तो बच्ची ने रोते-रोते सारी दर्दनाक आपबीती बताई।
बच्चा ने अपनी माँ को बताया कि प्रिंसिपल चॉकलेट देने के बहाने बाथरूम में ले गए और वहाँ अश्लील हरकत की। बच्चे ने बताया कि वह उसके साथ व एक अन्य बच्ची के साथ यह हरकत कर चुका है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

