उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहेड़ी के रजपुरा गाँव की एक मस्जिद में नमाज़ पढ़ाने वाले मौलाना पर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जब युवती गर्भवती हुई, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित मौलाना इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित युवती मस्जिद में साफ-सफाई का काम करती थी। उसने बताया कि मौलाना इरशाद पिछले एक साल से उसे धमकी देकर उसके साथ गलत काम कर रहा था। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो भी खींचे थे और धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह फोटो वायरल कर देगा।
युवती के गर्भवती होने पर जब उसके परिवारवालों ने सख्ती से पूछा, तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद, युवती के पिता ने मौलाना इरशाद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित मौलाना इरशाद को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

