यूपी कैबिनेट का विस्तार हुआ है। इसमें 6 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि दो मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है और उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पश्चिम यूपी का अहम जाट चेहरा चौधरी भूपेन्द्र सिंह को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। वे वर्तमान में एमएलसी हैं। पश्चिम यूपी में गुर्जर समाज को साधने के लिए ये अहम फैसला माना जा रहा है।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करूंगा कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका हम पालन करेंगे। हम पार्टी के कार्यकर्ता है, पार्टी… https://t.co/DRrTYZa4Ih pic.twitter.com/cMeT6ZzRqo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
इसके बाद मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी का ब्राह्मण चेहरा मनोज पांडे वर्तमान में उच्चाहार से विधायक हैं। वे पहले समाजवादी पार्टी में थे। 2024 में बगावत कर एसपी छोड़ कर वे बीजेपी में शामिल हो गए।
अजीत पाल सिंह का प्रमोशन हुआ है। वे पाल समुदाय के बड़े नेता हैं। वर्तमान में योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री हैं जिन्हें प्रमोशन मिला है और स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। कानपुर देहात के सिकंदरा सीट से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
सोमेंद्र तोमर का भी प्रमोशन हुआ है और उन्होंने मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वे 2017 में विधायक बने थे। 1999 से 2004 तक एबीवीपी में रहे। 2022 में पहली बार यूपी के मंत्री बने।
कृष्णा पासवान मंत्रीमंडल विस्तार में महिला चेहरा हैं। वे चौथी बार यूपी की खागा सीट से विधायक चुनी गईं। 2002 में पहली बार विधायक बनी। पासी समुदाय की नेता हैं। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा, "मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का मैं धन्यवाद करती हूं। मुख्यमंत्री और संगठन के लोग मुझे जो भी दायित्व देंगे उसका मैं निर्वहन करूंगी।" https://t.co/r2jUI8hRsZ pic.twitter.com/ug9qSUVdd7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
कैलाश तिवारी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। 1996 में तिर्वा से विधायक चुने गए। 2007 में बीएसपी ज्वाइन किया फिर 2017 में बीजेपी में आ गए। उन्होंने 1991 में जनता दल से सियासी सफर शुरू की थी।
सुरेन्द्र दिलेर को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। ये वाल्मिकी समुदाय से आते हैं। अलीगढ़ की खैरा सीट से विधायक हैं। अक्टूबर 2024 उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। सुरेन्द्र दिलेर के पिता और दादा सांसद रह चुके हैं। पिता राजवीर दिलेर हाथरस से सांसद रहे, जबकि दादा किशनलाल दिलेर भी 4 बार सांसद रहे।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं अच्छे से निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा।" https://t.co/NtpmesbFMP pic.twitter.com/vXuFC10mjh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
हंसराज विश्वकर्मा पिछड़े समाज के नेता के रूप में पहचान है। राममंदिर आंदोलन में भी हिस्सा लिया। वाराणसी जिला बीजेपी के अध्यक्ष हैं।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, "…सेवा के भाव से हम काम करेंगे, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अच्छे से अच्छा काम करेंगे।" https://t.co/dMDZKspjhw pic.twitter.com/a14tSwI2ir
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026
यूपी विधानपरिषद के सदस्य हैं। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के करीबी माने जाते थे। बीजेपी में कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

