हिंदू लड़के से मोहब्बत करती थी फरजाना, इसलिए जबरन खेत में सल्फास खिलाया: अम्मी ने कबूला जुर्म, कहा- भाई के साथ मिल कर मारा

हिन्दू लड़के से प्यार करने वाली फरजाना को उसकी अम्मी अफसाना ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी। बेटी को जबरन खेत में ले जाकर जबरन सल्फास का पाउडर खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव खेत में फेंक दिया।

यूपी के फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में फरजाना का शव खेत में मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का आरोप है कि फरजाना की अम्मी अफसाना अपने भाई अफसर के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। मामले की छानबीन अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च 2026 को पैगंबरपुर बकरी गाँव में फरजाना का शव एक खेत में मिला। चौकीदार आशाराम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गई। इस दौरान अम्मी अफसाना की बातें संदिग्ध लगीँ। पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस की सख्ती के सामने अफसाना टूट गई और हत्या की वजह बताई।

अफसाना और उसके भाई अफसर ने कहा कि फरजाना एक हिन्दू लड़के से प्यार करती थी। अफसाना का कहना है कि उसने गर्भपात भी कराया था। परिवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद बदनामी का डर सताने लगा और उन्होंने 1 मार्च की रात को फरजाना को अरहर की खेत में ले जाकर जबरन सल्फास का फाउडर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद शव को खेत में रख दिया। माँ ने पूरी बात वकील को बताई। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बदनामी के डर से बेटी की हत्या की बात कबूली।