‘पहले इस्लाम कबूल करो, तभी बधाई माँग सकोगे’: फतेहपुर में मुस्लिम किन्नरों ने हिंदू किन्नरों को दी तेजाब से जलाने की धमकी, जय श्रीराम का नारा लगाकर बोले- नहीं करेंगे धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार (18 नवंबर 2025) को बधाई माँगने के इलाके को लेकर हिंदू और मुस्लिम किन्नर समूहों के बीच बड़ा विवाद हो गया। दोनों टीमें सीओ बिंदकी प्रगति यादव के दफ्तर पहुँचीं, लेकिन दो घंटे की बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। बाहर दोनों तरफ से इतना हंगामा हुआ कि पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, हिंदू किन्नर पक्ष की ओर से मदन उर्फ मोनिका ने बताया कि मुस्लिम किन्नर गुरु इकबाल और उनके साथी लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं। मोनिका का आरोप है कि उनसे कहा गया, “पहले इस्लाम कबूल करो, तभी बिंदकी इलाके में बधाई माँगने दिया जाएगा।”

मोनिका ने यह भी कहा कि उन्हें जान से मारने और तेजाब से जलाने की धमकी दी गई। डर और गुस्से में मोनिका के साथ आईं किन्नरों ने बाहर जय श्रीराम के नारे लगाए और साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी।

वहीं मुस्लिम पक्ष ने सारी बातों को गलत बताया और कहा कि किन्नर समाज में मजहब की कोई दीवार नहीं होती। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और अगर दोबारा हंगामा हुआ, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी