बजरंग दल के कार्यकर्ता कुछ पुलिस वालों के साथ गाँव पहुँचे। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ इनकी बहस शुरू हो गई। इसके बाद मुस्लिम भीड़ ने घेर कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान जान बचाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता खेत की ओर भागे।
पुलिस भी अपना बचाव करती हुई नजर आई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के मोटरसाइकिल तोड़ दिए गए।
घटना के बाद गाँव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना मिलते ही टुंडला के सीओ अमरीश कुमार घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू की।

