हिंदू युवती से हनी बनकर मिला रईस खान और 13 साल तक किया शोषण, पहचान खुली तो दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी: युवती को पीटा, UP के कानपुर का मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रईस खान ने एक हिंदू युवती को हनी बनकर शादी का झाँसा दिया और 13 साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि साल 2013 में उसकी मुलाकात आरोपित से हुई थी। उस समय उसने अपना नाम हनी बताया था। धीरे-धीरे उसने युवती को अपने प्रेमजाल में फँसाया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में जब युवती को आरोपित की असली पहचान का पता चला तो उसने विरोध किया लेकिन रईस ने शादी का भरोसा देकर मामला शांत करा दिया। जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 3 नवंबर 2025 को रईस ने युवती को अपने घर बुलाकर माता-पिता और बहन से मिलवाया लेकिन 3 दिन बाद किसी और से शादी कर ली।

विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने रईस खान, उसके पिता मोहम्मद हलीम, माँ और बहन स्वीटी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।