उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में ‘लव जिहाद’ से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि रसूलपुर गाँव निवासी मुकीम नामक युवक ने उसे निकाह का झाँसा देकर करीब दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि युवक ने उसे भरोसे में रखकर बहलाया-फुसलाया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला।
पीड़िता के अनुसार, जब उसे युवक की नीयत पर शक हुआ तो वह उसके घर पहुँची और निकाह करने को कहा। आरोप है कि युवक के परिजनों ने निकाह के लिए गोमांस खाने की शर्त रखी और उसे जबरन गोमांस खिलाया गया।
कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि मुकीम पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। दिल्ली में रह रहे युवती के पिता तुरंत घर पहुँचे और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

