उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक किशोरी के मुस्लिम दोस्त ने उसे बहला-फुसलाकर रेप किया। शुक्रवार (31 अक्टूबर 2025) देर रात हुई इस घटना में नाबालिग को उसका परिचित अतीक अहमद उर्फ टुनमुन गाँव के एक बंद मकान में ले गया और वहाँ उसके साथ रेप किया।
जानकारी के अनुसार, काफी देर बाद जब बदहवास किशोरी घर लौटी और उसने परिजनों को आपबीती बताई, तो हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने तुरंत काकोरी थाने में अतीक अहमद के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस इंस्पेक्टर सतीश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक जाँच में पता चला है कि आरोपित और किशोरी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और फोन पर बात करते थे। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपित अतीक अहमद उर्फ टुनमुन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

