उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में अरशद शेख नाम के युवक ने LPG गैस को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। वीडियो में उसने दावा किया कि लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगा रहे हैं और सरकार को लेकर गलत और आपत्तिजनक बातें कही।
सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण खबर प्रसारित करते हुए अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त अरशद शेख रब्बानी पुत्र इरशाद अहमद निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
— MAHARAJGANJ POLICE (@maharajganjpol) April 3, 2026
उक्त व्यक्ति द्वारा एलपीजी गैस को लेकर सोशल… pic.twitter.com/5RRzrI5A58
पुलिस के मुताबिक, अरशद शेख ने करीब 1 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जाँच जारी है और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

