उत्तर प्रदेश के मेरठ में बकरीद के दिन दुर्गा मंदिर के परिसर में गादा खान को मांस पकाते हुए हिंदुओं ने रंगे हाथों पकड़ा है। इस दुस्साहस के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित गादा खान को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह घिनौनी वारदात नौचंदी मेला मैदान में बने दुर्गा मंदिर की है। आरोपित गादा खान राजस्थान का रहने वाला है। उसने मंदिर परिसर में झूला लगाया था। गुरुवार (28 मई) को उसने पवित्र मंदिर के अंदर ही बकरे का मांस पकाना शुरू कर दिया।
Islamists were caught cooking meat in the Durga Temple premises on Bakrid in Meerut.
— Team Hindu United (@TeamHinduUnited) May 29, 2026
Swing operator Gada Khan was arrested by police for cooking the goat meat in the temple premises.
Hindu groups warn: "Today in the temple, tomorrow in your homes?" pic.twitter.com/i1LqVTWcWa
इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन भड़क गए। नरसिंह वाहिनी और कार्तिक सेना के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुँच गए। उन्होंने मंदिर परिसर में जोरदार हंगामा और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपित गादा खान को सख्त सजा देने की माँग की।
थाना नौचंदी क्षेत्रान्तर्गत नौचंदी मेले में मंदिर परिसर में मीट पकाने की सूचना पर थाना नौचंदी पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन द्वारा दी गयी बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digrangemeerut pic.twitter.com/rRAIdulFx8
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) May 28, 2026
हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने मंदिर के अंदर से मांस बरामद किया है। पुलिस अफसरों ने गुस्साए कार्यकर्ताओं को शांत कराया और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

