मौलवी करीम मोहम्मद ने मदरसे में 13 साल के बच्चे का किया रेप, वहाँ रहकर करता था पढ़ाई: मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मदरसे के मौलवी कारी करीम मोहम्मद तालिब ने 13 साल के नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पीड़ित परिवार की शिकायत और घटना का पूरा विवरण

पीड़ित बच्चे के पिता, जो हुसैनाबाद भंवारा गाँव के रहने वाले हैं, उन्होंने रतनपुरी थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनका 13 का बेटा मदरसा महद-ए-रशीद में पढ़ाई करता है और वहीं रहता भी है।

आरोप है कि 2 मई 2026 की रात आरोपित मौलवी ने मदरसा परिसर के अंदर बच्चे को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपित ने बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

अगले दिन बच्चा जब घर पहुँचा तो उसने पूरी घटना अपने परिवार को बता दी। इसके बाद परिजन तुरंत थाने पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई  

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। आरोपित पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 351(3) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएँ लगाई गईं है। SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने करीम मोहम्मद को गोयला कट क्षेत्र से बुढ़ाना-खतौली रोड के पास गिरफ्तार कर लिया है।