उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले से लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। नोएडा में हारुन नाम के एक शख्स ने हिंदू महिला को पहले तो लव जिहाद के जाल में फँसाया फिर उसके साथ रेप किया और अब महिला को केस वापस लेने के लिए धमका रहा है।
रिपोर्ट् के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित हारुन खान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि हारुन खान अपना मजहब छिपाकर महिलाओं को झाँसे में लेता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था और धर्मांतरण का दबाव बनाता था।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित घटना के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बदनाम करने की कोशिश करता था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) की देर रात दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि हारुन खान के खिलाफ पहले भी कई मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जाँच जारी है।

