’80 करोड़ लोग जूते की नोक पर हैं’: मौलाना रेहान रजा ने हिंदुओं पर की भड़काऊ टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर पीलीभीत पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक मौलाना का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव फैल गया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के नजीरगंज गाँव में जुमे की नमाज के बाद मौलाना रेहान रजा खान का यह वीडियो सामने आया है। इसमें वह हिंदू समाज के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं।

वायरल वीडियो में मौलाना रेहान रजा खान मुस्लिमों और बच्चों को भड़काते दिख रहा है। मौलाना ने कहा, “हमारे सामने 80 करोड़ लोग क्यों ना हों, वह जूते की नोक पर हैं।” बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह समाज में जहर घोलने की कोशिश है। उन्होंने मौलाना की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की है।

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के कई लोग पूरनपुर थाने पहुँचे। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की। इसके बाद पुलिस ने मौलाना रेहान रजा खान के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। उन पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने, आपत्तिजनक टिप्पणी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सेहरामऊ उत्तरी थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीडियो की जाँच साइबर सेल से कराई जा रही है। मौलाना की तलाश जारी है।