उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक गाँव की 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 66 साल के मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची रविवार (14 जून 2026) को अपने पिता के साथ बाजार गई थी। पिता एक दुकान पर काम कर रहे थे, जबकि बच्ची नई चप्पल लेने के लिए पास की दुकान पर चली गई।
इसी दौरान गाँव का रहने वाला मोहम्मद उमर उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश
परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने बच्ची को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसे दो दिनों तक अपने घर में रखा। मंगलवार (16 जून 2026) को आरोपित के घर के सामने रहने वाले एक युवक ने बच्ची के साथ उसकी आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बना लिया और परिजनों को भेज दिया।
वीडियो देखने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुँचे तो बच्ची बदहवास हालत में मिली, जबकि आरोपित फरार हो चुका था। घटना की जानकारी फैलते ही गाँव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने देर रात गाँव के बाहर से आरोपित मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में 09 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में SP पीलीभीत की बाइट।@Uppolice pic.twitter.com/Fh04oWPUFp
— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) June 16, 2026
अधिकारियों के मुताबिक बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच तेजी से की जा रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

