उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो चुका है और इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सँभाल ली है। सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता के संसाधन केवल नागरिकों के लिए हैं, घुसपैठियों के लिए नहीं।
मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (8 नवंबर 2025) को ‘योगी की पाती’ साझा करते हुए X पर लिखा, “उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।”
कानून-व्यवस्था और संसाधनों पर साफ संदेश
‘योगी की पाती’ में सीएम योगी ने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती। उन्होंने कहा कि यूपी की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और मजबूत कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू की गई है।
मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 8, 2025
उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।
मैं प्रदेश की जागरूक जनता से… pic.twitter.com/2u0CP0AapW
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी नगर निकायों और जिलों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची बनाने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने और सत्यापन अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम योगी ने सख्त संदेश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचेगा, घुसपैठिए किसी कीमत पर इसका हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ की सफाई आवश्यक है और इसी उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन का व्यापक अभियान चल रहा है।
नागरिकों से अपील और प्रदेशव्यापी निगरानी
सीएम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को नौकरी देने से पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और संदिग्ध लोगों की जानकारी प्रशासन को देने की बात कही।
योगी के अनुसार, प्रदेश की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही विकास और समृद्धि की नींव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घुसपैठियों को चिह्नित कर डिटेंशन सेंटर भेजा जा रहा है और आगे सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कवायद के बाद साफ है कि यूपी में घुसपैठियों पर अब सख्त कानून लागू होगा।

