इनलोगों ने हिंदू धर्म के लोगों को ईसाइयत का पाठ पढ़ाने के लिए गाँव में सभा का आयोजन किया था। यहाँ करीब 150 गाँववाले जमा हुए थे। इसमें ईसाई मिशनरी के लोग भी पहुँचे थे और सामूहिक धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहे थे। इन लोगों ने गाँव वालों को घर, नौकरी का लालच भी दिया था।
पुलिस ने इस मामले में राजेश कुमार और उसके चचेरे भाई रवि को गिरफ्तार किया है। इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इन लोगों ने गाँववालों को ईसाइयत अपनाने के लिए बरगलाया था। ये लोग गाँव-गाँव घूम कर सभा का आयोजन भी करते थे। पूछताछ में आरोपित राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि लोगो को गहने, धन, अनाज, खाद्य सामग्री आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिये प्रेरित किया जाता है।

