उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लव जिहाद से जुड़ा एक नया मामला सुर्खियों में है। सीतापुर निवासी एक युवक नसीम ने अपना मजहब और पहचान को छिपाते हुए खुद को अजय कुमार बताकर इंस्टाग्राम के जरिए एक हिंदू युवती से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फिर नसीम ने युवती को प्रेम संबंध के भरोसे में लेकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों के अनुसार, 29 अगस्त को युवती अचानक लापता हो गई जिसके बाद उसकी माँ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जाँच के दौरान पता चला कि आरोपी नसीम युवती को किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और वहाँ निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई तथा धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया गया।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके साथ कई बार जबरन रेप किया गया जिसके चलते वह करीब डेढ़ महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

