राशिद ने नाबालिग को प्रेमजाल में फँसाकर बनाया मुस्लिम, माँ बोली- गुलिस्ता-सारिक संग घर आकर करता था ब्रेनवॉश: देहरादून का मामला

उत्तराखंड के देहरादून में 15 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को ब्रेनवॉश कर इस्लाम में धर्म परिवर्तन करने की साजिश का खुलासा हुआ है। पीड़िता की माँ ने पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन गुलिस्ताँ और सारिक और उनका दोस्त राशिद के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, ये लोग नाबालिग को इस्लाम के तौर-तरीके के अनुसार रहने का दबाव बना रहे थे।

राशिद घर आकर करता था ब्रेनवॉश

पीड़िता की माँ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राशिद ने बेटी को अपने प्रेमजाल में फँसा लिया था। वह उनकी गैर मौजूदगी में घर आया करता था और बेटी को इस्लाम अपनाने का दबाव बनाता था। बेटी को राशिद इस्लाम के अनुसार बुर्का पहनने, व्यवहार और बोलचाल के तरीके सिखाता था।

बेटी मुस्लिम तौर-तरीके सीखने लगी और उसी ढंग में ढलने लगी। धीरे-धीरे बेटी के भीतर आए बदलाव को देखकर माँ परेशान हुई। इसके बाद पीड़िता की माँ ने डोइवाला थाने में जाकर पुलिस से शिकायत की।

उत्तराखंड धर्म परिवर्तन कानून के तहत मामला दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता की माँ का आरोपत है कि बेटी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों राशिद, गुलिस्ताँ और सारिक के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।