गर्ल्स हॉस्टल में झाँकने के लिए सीढ़ी लेकर घूमता था ठरकी शोएब, CCTV में सारी करतूत कैद: जानिए ऑपइंडिया की पड़ताल में क्या बोले पीड़ित

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शोएब हुसैन द्वारा देर रात घरों में घुसकर महिलाओं को परेशान करने और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए CCTV फुटेज के बाद चर्चा में आया। जिसके बाद ऑपइंडिया ने पीड़िता से बात की, जिस दौरान उन्होंने जानकारी दी और सबूत भी दिए।

प्राप्त CCTV फुटेज में शोएब को रात के समय घरों के आसपास घूमते, खिड़कियों से झांकते और संदिग्ध गतिविधियाँ करते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाएँ पिछले काफी समय से अलग-अलग इलाकों में हो रही थीं, जिससे स्थानीय लड़कियों और महिलाओं में डर का माहौल है।

क्या है पूरा मामला और जाँच में क्या सामने आया

स्थानीय स्तर पर की गई पड़ताल के बाद पता लगा की आरोपित शोएब हुसैन देर रात महिलाओं का पीछा करता था और उनके घरों तक पहुँचकर खिड़कियों या दरवाजों के पास जाकर झाँकने की कोशिश करता था। कुछ मामलों में उसने घर के अंदर घुसने की भी कोशिश की।

पीड़ित लड़कियों के मुताबिक, ऐसी घटनाएँ एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार हुई हैं। कुछ ने बताया कि आरोपित को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के आसपास भी इसी तरह की हरकतें करते देखा गया था। एक अन्य युवती ने दावा किया कि आरोपित ने रात में उसके पीजी के दरवाजे पर जोर-जबरदस्ती की और अंदर घुसने की कोशिश की।

CCTV फुटेज के आधार पर यह भी सामने आया है कि आरोपित पहले इलाके की रेकी करता था और फिर सुनसान समय में वारदात को अंजाम देता था। कुछ वीडियो पुराने बताए जा रहे हैं, जिससे पता चलता है कि ये गतिविधियाँ काफी समय से चल रही हैं।

सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई

यह मामला सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सामने आया, जिसमें CCTV फुटेज शेयर किया गया था। इसके बाद कई अन्य लड़कियों ने भी कमेंट कर अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया।

मामला वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के अनुसार, आरोपित फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर जाँच जारी है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी आरोपित को पकड़ा गया था, लेकिन उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर छोड़ दिया गया। हालाँकि पुलिस ने इस पर स्पष्ट तौर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।