नैनीताल में अवैध मजार और मदरसे पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई: 500 परिवारों ने सरकारी जमीन पर किया है अतिक्रमण

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार (7 दिसंबर 2025) को प्रशासन ने वन विभाग की जमीन पर बनी मजार और मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। NGT के निर्देश पर रामनगर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के लिए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहाँ प्रशासन ने कार्रवाई की है, उस जमीन पर बाहर से आकर करीब 500 परिवारों ने अतिक्रमण कर लिया था। वन विभाग की जमीन के सर्वे के लिए जब प्रशासन की टीम पहुँची तो वहाँ भू-माफिया इस सरकारी जमीन का सौदा करते मिले जिसके बाद इस मामले की जाँच के लिए SIT का गठन किया गया था।

SIT की रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र का ड्रोन से सर्वे किया गया और यहाँ 100 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची थी।