तंदूरी रोटी को थूक कर बेचता था अदनान, वीडियो हुआ वायरल तो पकड़ाया: बजरंग दल के विरोध के बाद रेस्तरां का लाइसेंस हुआ रद्द, उत्तराखंड का मामला

उत्तरकाशी शहर के एक रेस्तरां में एक मुस्लिम कारीगर की तंदूरी रोटी में थूकने के मामला सामने आया था। अब आरोपित कारीगर अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, मुस्लिम कारीगर अदनान का थूकने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर में तनाव बढ़ गया था।

इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता रात में ही रेस्तरां पहुँचे और आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शहर में गुस्से में लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए बैठक की और व्यापारियों से बातचीत की।

खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 से संबंधित धारा में भी मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से संबंधित रेस्तरां का लाइसेंस निरस्त करने कार्रवाई की जा रही है।