PM मोदी ने बंगाल के मालदा टाउन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (17 जनवरी 2026) को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को आसान, तेज और आरामदायक बनाएगी।

अब तक वंदे भारत ट्रेनें चेयर कार में दिन के सफर के लिए चलाई जा रही थीं, लेकिन स्लीपर ट्रेन का इंतजार लंबे समय से था। इस ट्रेन में आधुनिक कोच, आरामदायक बर्थ, बेहतर सुरक्षा और तेज रफ्तार जैसी सुविधाएँ हैं।

यह पूरी तरह मेक इन इंडिया का उदाहरण है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों की सुविधा की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।