उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित दालमंडी में बुधवार (01 जुलाई 2026) को मस्जिदों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। यहाँ चौड़ीकरण परियोजना के चलते 5 मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इनमें करीमुल्ला बेग मस्जिद, निसारन मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, संगेमरमर मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं।
#BreakingNews : वाराणसी के दालमंडी में कार्रवाई, 5 मस्जिदों को हटाने का काम शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद चौक से शुरुआत#Varanasi #UPNews #BullDozerAction | @A_suryavanshi_ @theanupamajha pic.twitter.com/PdD6s1i9o5
— Zee News (@ZeeNews) July 1, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान दालमंडी में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। सभी रास्तों को टिन शेड लगाकर बंद कर दिया गया है। कार्रवाई की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

