वाराणसी में गंगा नदी पर नाव में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अर्जुन राजभर के रूप में हुई है, जो नाव सजाने का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई थी जिसमें दो लोग नाव पर बैठकर शराब पीते दिख रहे थे। इसके बाद भेलूपुर थाना क्षेत्र में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते एक की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
इससे पहले भी गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी और बिरयानी खाने का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों पर कार्रवाई की गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

