देहरादून में सलीम ने सब्जी बेचने वाली हिंदू महिला को मारे थप्पड़, लोगों ने किया विरोध तो तलवारें लेकर पहुँचे कट्टरपंथी: लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

उत्तराखंड के देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में लक्ष्मण चौक के पास एक 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि सलीम नाम के युवक ने सब्जी बेचने वाली महिला के साथ पहले मारपीट की और जब स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य विरोध करने पहुँचे तो दूसरी ओर से भारी पथराव किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए और 150–200 तलवारें लहराते हुए माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। घटना के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर हिंदुओं के त्योहारों पर इस तरह की हरकतें की जाती हैं, ताकि माहौल खराब किया जा सके।

लोगों ने कहा कि ये भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार पर इस तरह एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारते हैं।

फल फेंक कर सलीम ने महिला को मारा थप्पड़

पीड़िता लक्ष्मी देवी सोनकर ने बताया कि वह लक्ष्मण चौक पर अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान लगभग 16–17 वर्ष का एक युवक सलीम फल खरीदकर ले गया। कुछ समय बाद वह दोबारा लौटा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने फल फेंकते हुए उन पर हमला किया, थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी।

जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें धक्का देकर सड़क की ओर गिरा दिया और वहाँ से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार आरोपित पहले भी उनकी माँ के साथ मारपीट कर चुका है, लेकिन उस समय किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी।

विरोध के बाद पथराव, पुलिस तैनात

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिवार और स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि दूसरी ओर से भारी पथराव किया गया और कई लोग तलवारें लेकर आ गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर शिव नगर कॉलोनी, कांवली रोड निवासी सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।